करीब 10 हजार लोगों ने खरीदा यह इलेक्ट्रिक स्कूटर, 98% बढ़ गई बिक्री; रेंज 120 KM से ज्यादा
नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- ग्रीव्स मोबिलिटी के इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड एम्पीयर ने अगस्त, 2026 में हुई मॉडल-वाइज बिक्री का आंकड़ा जारी कर दिया है। इस बार बिक्री की रेस में एम्पीयर मैग्नस (Ampere Magnus) ने जबरदस्त बाजी मारते हुए टॉप पोजिशन हासिल किया है। इस दौरान एम्पीयर मैग्नस ने 98 पर्सेंट की धमाकेदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 9,772 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की। जबकि ठीक एक साल पहले यानी अगस्त, 2025 में यह आंकड़ा 4,924 यूनिट्स का था। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।दूसरे नंबर पर रही रियो बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर एम्पीयर रियो का कब्जा रहा। एम्पीयर रियो ने इस दौरान 272 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी दर्ज करते हुए कुल 1,911 यूनिट्स स्कूटर की बिक्री की। जबकि ठीक एक साल पहले यानी अगस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.