अररिया, मई 3 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा प्रखंड के कमलदाहा वार्ड संख्या आठ में गुरुवार की रात्रि आग लगने से दस घर जलकर राख हो गये। इसमें आवासीय के साथ-साथ गुहाल भी शामिल हैं। इस अगलगी में आधा दर्जन मवेशी के झुलसने से मौत हो गयी। इसके साथ ही कई घयल भी हो गया है। अगलगी में अनाज, बर्तन, कपड़ा, मवेशी सहित दस लाख से अधिक का नुकसान होने की सूचना है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अग्नि पीड़ितों में मो दाउद, मो परवेज, मोसामात जन्नती, शगुप्ता, अब्दूल कयुम, मो जाफर, मोसामात अफरोजा, मो मंजर, इनामुल व नूर मोहम्मद शामिल है। यह भी पढ़ें- किशनगंज : चिकनीमुनि गांव में मवेशी घर में लगी आग, कई मवेशी की जलकर मौत अग्नि पीड़ितों ने बताया कि वे लोग खाना खाकर सो गए थे। अचानक आग लगने पर पर पड़ोसियों के द्वारा हल्ला करने पर वे लोग जगे। धीरे ध...