करीब तीन लाख बच्चों को गर्मी से मिली राहत
शाहजहांपुर, जून 17 -- शाहजहांपुर। जिले के 27 सौ से अधिक परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले करीब तीन लाख बच्चों के लिए खुशखबरी है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से गर्मी के कारण 24 जून तक अवकाश बढ़ा दिया गया है। अवकाश बढ़ने से जिले के 27 सौ से अधिक परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले करीब तीन लाख बच्चों को फायदा होगा। शिक्षा सचिव का आदेश जारी होने के बाद बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों को अब 25 जून को स्कूल आना होगा, वहीं शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक तथा रसोइयों को 22 जून से स्कूल जाना होगा, तथा व्यवस्था दुरुस्त कर रखरखाव को अच्छी तरह करना होगा। यह भी पढ़ें- करीब तीन लाख बच्चों को गर्मी से मिली राहत यह भी पढ़ें- यूपी में प्राइमरी स्कूल 24 जून तक बंद, समर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.