कोडरमा, मार्च 23 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस रविवार को तकनीकी कारणों से प्रभावित रही, जिसके चलते ट्रेन सोमवार को करीब छह घंटे की देरी से कोडरमा जंक्शन पहुंची। जानकारी के अनुसार, रविवार को पटना से रांची जाने के क्रम में गया के मानपुर में ब्रेक बाइंडिंग की समस्या के कारण एक कोच में धुआं भर गया था। इस वजह से ट्रेन को रोका गया और तकनीकी खामियों को दूर किया गया। रांची से पटना पहुंचने के बाद ट्रेन की मरम्मत की गई। इसके बाद पटना से रांची के लिए चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह छह बजे के बजाय सोमवार को करीब 11 बजे खुली। देर से खुलने के कारण कोडरमा स्टेशन पर यह ट्रेन लगभग छह घंटे विलंब से, करीब सवा तीन बजे शाम को पहुंची। इधर, इस ट्रेन में पहले से टिकट ले चुके लोग परेशान दिखे।दूसरी ओर, रांची पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.