लखीसराय, मार्च 6 -- सूर्यगढ़ा। मेदनी चौकी पुलिस ने थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार की अगुवाई में दो पहिया वाहन बाइक की चेकिंग मंगलवार को की। थाना के सामने चेक पोस्ट के पास हेलमेट व अन्य कागजातों की की चेकिंग की गई। इस दौरान बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माना वसूला गया। करीब चार हजार रुपये का चालान वसूलने की जानकारी मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...