हरिद्वार, जून 22 -- मेला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन पिछले करीब एक सप्ताह से खराब पड़ी है। मशीन की मरम्मत अब तक नहीं हो पाने के कारण मरीजों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी अस्पताल पहुंचे करीब 20 मरीज बिना अल्ट्रासाउंड कराए वापस लौट गए। अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज अल्ट्रासाउंड जांच के लिए पहुंचते हैं, लेकिन मशीन खराब होने से उन्हें निजी केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है। इससे मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में जांच सुविधा उपलब्ध न होने से समय और धन दोनों की हानि हो रही है। जांच कराने आई मायापुर निवासी सावित्री देवी ने बताया कि चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी थी, लेकिन मशीन खराब होने के कारण उन्हें बिना जांच कराए लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि निज...