गढ़वा, अप्रैल 24 -- गढ़वा, हिटी। जिलांतर्गत करीब एक दर्जन पेट्रोल पंप डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति ठप होने के कारण बंद पड़ी हुई है। पेट्रोल पंप बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उससे ट्रांसपोर्टर और ट्रक चालकों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उधर पेट्रोल पंप बंद होने से हर पंप चालक का हर दिन औसतन करीब 30 हजार रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल नहीं होने के कारण पंप पर आम सूचना भी पंप संचालकों की ओर से लगाया गया है। उसमें कहा गया है कि पंप पर पेट्रोल और डीजल की बिक्री फिलहाल बंद है। यह भी पढ़ें- तेल कारोबार में उधारी बंद होने से पेट्रोल पंप संचालक परेशान जिला मुख्यालय के रवि फ्यूल के कर्मियों ने बताया कि उनका पंप तीन दिनों से बंद पड़ा है। डिपो से पेट्रोल और डीजल नहीं मिल रहा है। ...