कौशाम्बी, फरवरी 2 -- अजुहा, हिन्दुस्तान संवाद। निर्मम हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस को दिवंगत गणेश प्रसाद की एक बेटी के दोस्त और उसके परिजनों पर भी है। इनकी गतिविधियों की जांच कराई जा रही है। संदिग्धों को हिरासत में लेने की भी तैयारी है। मौत की नींद सुलाए गए कानेमई निवासी गणेश प्रसाद की एक बेटी की गांव में ही रहने वाले आकाश से गहरी दोस्ती थी। करीब चार महीने पहले दोनों घर से कहीं चले गए थे। उनके जाने के बाद दिवंगत गणेश के मझले दामाद सुनील कुमार निवासी बनपुरवा मजरा केन से फर्जी दरोगा राजीव बनकर साइबर शातिरों ने 26 अक्तूबर 2025 को 50 हजार रुपये की ठगी की थी। यह रकम युगल की बरामदगी के नाम पर वसूली गई थी। पुलिस ने ठगी के तीन आरोपियों को जेल भी भेजा है। पुलिस अब आकाश व उसके परिजनों को भी शक की नजर से देख रही है। इनसे पूछताछ किया जाना कोई बड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.