बलिया, जून 20 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। बेरूआरबारी ब्लाक के पास स्थित बाबा भगवान दास अमरनाथ मंदिर करिहरा परिसर में विधायक केतकी सिंह के सहयोग से नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन 22 से 30 जून तक हो रहा है। इसमें विख्यात कथा वाचक राजन जी महाराज कथा कहेंगे। आयोजन का संचालन बाबा अमरनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में होगा।समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि 22 जून को कलश यात्रा और पूजा-पाठ के बाद राजन जी महाराज प्रतिदिन शाम चार से सात बजे तक श्रीराम कथा करेंगे। आयोजन स्थल पर विशाल पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, प्रकाश, सुरक्षा तथा आवश्यक सुविधाओं की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह के साथ एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी तथा सीओ बांसडीह जयशंकर मि...