दिल्ली, सितम्बर 25 -- दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर संपत्ति विवाद मामले में आज उनकी पत्नी प्रिया कपूर ने एक नई अर्जी दायर की है। प्रिया कपूर ने अर्जी दायर कर अपने पति की निजी संपत्तियों और देनदारियों की सूची को एक सीलबंद लिफाफे में जमा करने की अनुमति मांगी है। उन्होंने इस कदम के पीछे वित्तीय असर का हवाला दिया और दावा किया कि अदालत में दी गई जानकारी मीडिया में लीक हो रही है। हालांकि, न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने तुरंत उनकी इस मांग को स्वीकार नहीं किया और मौखिक रूप से कहा कि किसी भी साझेदारी मुकदमे में संपत्तियों की सूची का खुलासा करना जरूरी होता है। प्रिया कपूर की वकील शेल त्रेहन ने कहा कि उनकी मुवक्किल संजय कपूर की संपत्तियों का विवरण सभी पक्षों को देने से पीछे नहीं हट रही हैं, बल्कि वे इसे गोपनीयता के वचन के साथ एक सीलबंद लिफाफे में देना चाहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.