हजारीबाग, मार्च 16 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के करियातपुर में श्रीरामचरित्र मानस नवह्वा प्रायण सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर मुखिया मनोज कुमार, डोमन पाण्डेय,पूर्व जिप प्रतिनिधि मो कैयूम समेत ग्रामीण शामिल थे। करियातपुर के हनुमान मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के ध्वजारोहण किया गया। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम,जय हनुमान का जय घोष किया। ध्वजारोहण के पूर्व श्रद्धालु पुरे गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे जहां विधि विधान से ध्वज स्थापित किया गया। हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ 20 मार्च को कलशयात्रा के साथ शुरू होगा और 28 मार्च को महायज्ञ संपन्न होगा। महायज्ञ की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। महायज्ञ के सफल आयोजन के लिए महायज्ञ समिति का गठन किया गया है। सर्वसम्मति से अध्यक्ष ब...