गोरखपुर, मार्च 11 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) ने करियर-360 रैंकिंग 2026 में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय को विधि (लॉ) तथा प्रबंधन (बी-स्कूल) दोनों श्रेणियों में राष्ट्रीय स्तर पर स्थान मिला है। करियर-360 की ओर से जारी रैंकिंग के अनुसार डीडीयू ने विधि श्रेणी (पब्लिक कैटेगरी) में भारत के शीर्ष लॉ स्कूलों में 72वां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन विभाग को बी-स्कूल श्रेणी में 'एए-प्लस' रेटिंग दी गई है। रैंकिंग के अनुसार प्रदेश के केवल तीन राज्य विश्वविद्यालय ही भारत के शीर्ष लॉ स्कूलों की सूची में स्थान हासिल कर सके हैं। इसमें डीडीयू भी शामिल है। इसके साथ ही प्रबंधन श्रेणी में प्रदेश के केवल दो राज्य विश्वविद्यालयों को रेटिंग प्राप्त हुई है, ज...