प्रयागराज, सितम्बर 25 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग में एमबीए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को 'उड़ान' ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि नीति आयोग के मानद चेयर प्रोफेसर व पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. मनमोहन कृष्ण ने किया। डीन प्रो. आरएस सिंह और विभागाध्यक्ष प्रो. जीबीएस जौहरी मौजूद रहे। डॉ. एकता वर्मा ने करियर प्लानिंग एवं प्लेसमेंट की तैयारी पर जानकारी दी। डॉ. एसी पांडेय ने मार्केटिंग, डॉ. कोमल राघव ने मानव संसाधन प्रबंधन और डॉ. कुमार सौरभ ने वित्त क्षेत्र में करियर के अवसरों की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...