मथुरा, मई 5 -- आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में केवल तकनीकी ज्ञान और कोडिंग स्किल्स ही पर्याप्त नहीं हैं। करियर को सफलता के शिखर तक पहुंचाने के लिए स्पष्ट संचार, टीमवर्क और समस्या समाधान की क्षमता का विकास अत्यंत आवश्यक है। उक्त विचार राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में बियॉण्ड द कोड विषयक अतिथि व्याख्यान में मुख्य वक्ता प्रशान्त चौधरी ने व्यक्त किए। शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। प्रशान्त चौधरी ने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ उद्योग जगत की वर्तमान आवश्यकताओं एवं भविष्य की चुनौतियों से अवगत कराते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल इनोवेशन तथा कोडिंग से आगे के करियर अवसरों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए कम्युनिकेशन स्किल, प्रॉब्लम सॉल्विं...