कोटद्वार, नवम्बर 12 -- राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी की करियर काउंसलिंग सेल के तत्वाधान में कौशल विकास व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के माध्यम से करियर निर्माण विषय पर बुधवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय भोपाल के प्राध्यापक अवधेश , शिंजिनी व नंदिनी द्वारा छात्र-छात्राओं को स्नातक के बाद रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान महाविद्यालय आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. विनय देवलाल ने स्नातक डिग्री के साथ-साथ कौशल आधारित पाठ्यक्रमों की वर्तमान परिपेक्ष में आवश्यकता व महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. हरिश्चंद्र ने कहा कि वर्तमान युग डिजिटल युग है। युवाओं को अपने भविष्य निर्माण हेतु नवाचार आधारित नवीन संभावनाओं से जुड़कर अपने भविष्य की दिशा निर्धारित...