मुरादाबाद, मई 4 -- मुरादाबाद। जनपद के पंचायत भवन सभागार में नवगुरूकुल फाउंडेशन फॉर सोशल वेलफेयर की ओर से कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें कक्षा 12 उत्तीर्ण छात्राओं के लिए करियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 250 से अधिक राजकीय छात्राओं ने प्रतिभाग किया और विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी प्राप्त की। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी ने छात्राओं को मानसिक, भौतिक, आर्थिक और आध्यात्मिक सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सह-जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा और वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक राकेश चंद मौर्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नोडल कैरियर गाइडेंस बबिता महारोत्रा ने किया। संस्था की ओर से रा...