बक्सर, अप्रैल 1 -- पेज पांच के लिए ------ दलदल गांजा के साथ हेरोइन की बढ़ती उपलब्धता ने बढ़ा दी है समस्या पुलिस की कार्रवाई जारी, लेकिन गुप्त नेटवर्क पर लगाम मुश्किल डुमरांव, संवाद सूत्र। अनुमंडल क्षेत्र में विगत दो माह में पुलिस की टीम ने डुमरांव सहित कई क्षेत्रों में मादक पदार्थों की बड़ी खेप के साथ धंधेबाजों को भी अपनी गिरफ्त में लिया है। पुलिस के अनुसार इस धंधे में शामिल अधिकतम युवा वर्ग पकड़े गए है। अनुमंडल क्षेत्र में सूखे नशे का बढ़ता प्रचलन अब गंभीर सामाजिक संकट का रूप लेता जा रहा है। खासकर बेरोजगार युवाओं के बीच नशीले पदार्थों की ओर बढ़ती लत समाज के लिए चिंता का विषय बन गई है। जिस उम्र में युवा अपने भविष्य को संवारने और करियर बनाने के सपने देखते हैं, उसी दौर में कई युवक नशे के दलदल में फंसते जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर हेरोइन, गांज...