नई दिल्ली, जून 22 -- 1961 में दिलीप कुमार के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक गंगा जमुना रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वैजंयती माला उनकी हीरोइन थी। खुद दिलीप कुमार ने इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ इसकी कहानी, स्क्रीनप्ले लिखा था और वो ही इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी थी। साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी गंगा जमुना। गंगा के किरदार में एक्टर की परफॉरमेंस ने कमाल कर दिया था। लेकिन करियर की बेस्ट परफॉरमेंस देने के बाद भी दिलीप कुमार, राज कपूर से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे।राज कपूर से हार गए थे दिलीप कुमार ये 9वां फिल्मफेयर अवॉर्ड था। 1961 में आई फिल्मों के लिए 1962 में अवॉर्ड दिए गए। नॉमिनेशन में दिलीप कुमार, राज कपूर, देव आनंद, डायरेक्शन में BR चोपड़ा, नितिन बोस, हीरोइन में पद्मिनी, सायरा बानो,...