फतेहपुर, दिसम्बर 24 -- फतेहपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा भारत रत्न भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का जन्म शताब्दी वर्ष के रुप में मनाया जाएगा। जन शिक्षण संस्थान सिविल लाइन में पिंक करियर कांउसलिंग कार्यशाला का आयोजन हुआ। जहां पर 55 प्रशिक्षार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी शशॉक पान्डेय ने छात्र, छात्राओ को सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल, सेवायोजन पोर्टल एवं भारत सरकार के एनसीएस पोर्टल की जानकारी और उपयोगिता बताई। बताया कि 29 दिसंबर को कार्यालय परिसर में प्लेसमेंट शिविर लगाया जाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...