चम्पावत, अप्रैल 12 -- पिथौरागढ़। नगर के पुलिस लाइन में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान विशेषज्ञ काउंसलर्स टीम ने छात्र-छात्राओं व पुलिस वार्ड्स को उनकी रुचि व क्षमता के अनुसार करियर विकल्प, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, समय प्रबंधन व आत्मविश्वास बढ़ाने के टिप्स दिए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने उत्साहपूर्वक प्रश्न भी पूछे। जिनका काउंसलर्स टीम ने समाधान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...