गोरखपुर, मार्च 24 -- गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग की ओर से बीकॉम के विद्यार्थियों के लिए कंपनी सेक्रेटरी के रूप में करियर विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बीकॉम द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर के छात्र- छात्राओं के साथ संकाय सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सदफ अतहर ने वक्ता वैभव शुक्ला और अरविंद कुमार का स्वागत किया। आईसीएसआई के वक्ताओं ने कंपनी सेक्रेटरी पाठ्यक्रम में करियर अवसरों और दायरे पर जानकारी साझा की। इस मौके पर संकाय सदस्य डॉ. आयुष यादव, डॉ. नितिन कुमार बख्शी, डॉ. प्रियतोष मिश्रा, मिस आंचल पांडे, डॉ. राकेश कुमार तिवारी और डॉ. विकास यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...