फतेहपुर, मार्च 15 -- फतेहपुर। रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में कई स्थानों पर व्यवस्थाएं कागजों तक ही सीमित दिखाई दीं। कई स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा, जिससे मेले की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपालगंज में खासकर बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। 19 मरीज तेज बुखार, शरीर में दर्द और कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने ऐसे मरीजों की जांच की और जरूरत पड़ने पर उन्हें जांच के लिए भेजा। आरोग्य मेले के दौरान कई स्थानों पर मलेरिया संक्रमण के संदिग्ध मरीज भी सामने आए, जिससे डाक्टरों की चिंता बढ़ गई है। डाक्टरों ने ऐसे मरीजों का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का उद्देश्य ग्रामीण और गरीब लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए...