नई दिल्ली, जुलाई 3 -- श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। चोट और बीमारी के कारण श्रीलंका के लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, रमेश मेंडिस और पथुम निसंका वेस्टइंडीज के साथ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गये है। श्रीलंका क्रिकेट ने इस बात की पुष्टि की है कि उनके चार खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि चोट और बीमारी के कारण लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, रमेश मेंडिस और पथुम निसंका एंटीगुआ में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। दो टेस्ट मैचों की इस सीरीज में श्रीलंका अभी 1-0 से पीछे चल रहा है।निशान सर्जरी के लिए इंग्लैंड गए निसंका पहले टेस्ट मैच में खेले थे, जिसमें वेस्टइंडीज ने एक पारी और 217 रनों से जीत हासिल की थी...