करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर, बोले- उन्हें जिम्मेदारी लेनी चाहिए
हैदराबाद, अक्टूबर 15 -- पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद भारतीय टीम को लक्ष्य का पीछा करने के अपने तरीके में सुधार करना होगा। उन्होंने गेंदबाजों का बचाव किया, लेकिन बल्लेबाजों की क्लास लगाई। महान क्रिकेटर का मानना है कि बल्लेबाजों को अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी। भारत बुधवार को खेले गए मैच में संजू सैमसन के तेज अर्धशतक के बावजूद 248 रन के लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाया। सुनील गावस्कर ने जियोस्टार पर बात करते कहा, ''भारतीय टीम को सबसे पहले लक्ष्य का पीछा करने के अपने तरीके में सुधार करना होगा। भारतीय बल्लेबाजों को अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी। अगर बल्लेबाज जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे तो भारतीय टीम को सफलता नहीं मिलेगी। भारतीय बल्लेबाजों को इस तरह से दबदबा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.