बिहारशरीफ, फरवरी 10 -- करायपरसुराय, निज संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों की 587 छात्राएं तो वहीं 485 छात्र मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होंगे। बीईओ नीतेश रंजन ने बताया कि छात्राओं की संख्या अधिक होने से यह स्पष्ट है कि प्रखंड की बेटियां किसी भी मामले में लड़कों से कम नहीं हैं। शिक्षा के प्रति बढ़ते लगाव का परिणाम ही है कि इतनी संख्या में यहां की छात्राएं परीक्षा दे रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...