बिहारशरीफ, अप्रैल 30 -- करायपरसुराय, निज संवाददाता। स्थानीय अस्पताल में गुरुवार को समारोह का आयोजन कर डियावां उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात एएनएम सविता कुमारी को विदाई दी गयी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि उनका कार्यकाल काफी अच्छा रहा। सेवाभाव से काम किया। स्वास्थ्य प्रबंधक सरिता रानी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर अर्पण कुमारी, संगीता कुमारी, अनिता कुमारी, अर्चना कुमारी, पुष्पलता, आशीष कुमार, अरुण कुमार निराला आदि मौजूद थे। (करायपरसुराय से पवन कुमार) यह भी पढ़ें- जामा प्रखंड मुख्यालय में सेविका-सहायिकाओं को दी गई सम्मानजनक विदाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...