बिहारशरीफ, जून 7 -- करायपरसुराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बाहापर गांव से शनिवार की रात चोरों ने गोरख प्रसाद की दालान में बंधी दो भैंसों को चुरा लिया। ग्रामीणों की मानें तो चोर पिकअप वाहन लेकर आये थे। गाड़ी के बाहापर नदी के पुल पर खड़ा कर दिया था। चोर उसी गाड़ी में मवेशी ले गये। दुधारू भैंसों की कीमत दो लाख रुपये से अधिक थी। पशुपालक ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगायी है। (कराय से पवन कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...