बिहारशरीफ, अप्रैल 11 -- करायपरसुराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गुलरिया बिगहा गांव के खंधा में शुक्रवार को आग लगने से 10 बीघा खेत की खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि किसान ने अपने खेत में पराली जलायी थी। तेज हवा के कारण आग की चिंगारी फसल वाले खेत तक पहुंच गयी। देखते ही देखते सूखी फसल जलने लगी। ग्रामीणों ने मोटर चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना पाकर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। तब तक फसल जल चुकी थी। हादसे में निरंजन प्रसाद, विजय प्रसाद, झुन्नी कुमार, डॉ. कृष्ण, सतरजाबाग के पप्पू यादव की फसल जली है। बीएओ निधि प्रिया ने बताया कि कृषि समन्वयक को गांव भेजा गया है। पराली से आग लगने का आरोप सही पाया गया तो दोषी किसान पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...