रांची, मई 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया (शोकफ) ने रविवार को रातू रोड स्थित श्री अरविंदो सोसाइटी कराटे सेंटर में विशेष प्रशिक्षण सह बेल्ट ग्रेडेशन शिविर आयोजित किया। इसमें व्हाइट से ब्राउन बेल्ट तक के 225 कराटेकारों ने हिस्सा लिया। मुख्य प्रशिक्षक हांशी मानस सिन्हा ने खिलाड़ियों का ग्रेडेशन किया। सफल कराटेकारों को सचिव रमेश भाई, मानस सिन्हा और रितेश कुमार बॉबी ने बेल्ट व मेडल देकर सम्मानित किया। मौके पर कई वरिष्ठ प्रशिक्षक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...