कानपुर, जुलाई 17 -- कानपुर। 12 जुलाई को अंध विद्यालय में हुई कराटे लीग प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ियों ने भी जलवा दिखाया। शुक्रवार को आयोजित समारोह में इन खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में एच कराटे एंड वेलनेस क्लब के खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण समेत 14 पदक अपने नाम किए थे। इंटरनेशनल कोच व रेफरी विजय कुमार ने बताया कि चार वर्षीय उत्कर्ष ने एक गोल्ड समेत दो पदक जबकि बालिका वर्ग में पांच वर्षीय मोहिका शुक्ला ने स्वर्ण पदक झटका। इसी तरह आराध्य शुक्ला, ऋषभ, अबान, मिथेश कुमार और रियान ने भी अपने अपने वर्ग में गोल्ड पदक हासिल किया। जबकि, रुद्रांश व ऋषभ ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। कोच विशी कुमार ने बताया कि कराटे लीग में आठ राज्यों के 220 बच्चों ने शिरकत की थी, इसमें शहर के खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन कर 14 पदक झटके। उन्होंने बता...