उन्नाव, अगस्त 9 -- नवाबगंज। लखनऊ के खालसा इंटर कॉलेज में आयोजित माध्यमिक विद्यालय कराटे प्रतियोगिता उन्नाव ने 7 गोल्ड व 6 सिल्वर मेडल जीते। इसमें दिव्यांशी, पल्लवी, कृष्णा प्रजापति, वेदांश मिश्रा, सूर्यकांत, सेजल, अंकुश ने स्वर्ण पदक जीते। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। प्रियंका सिंह, नैंसी देवी, नन्दनी, प्रियांशू, प्रीति पांडे, जयदीप ने सिल्वर मेडल जीता। कोच रवि चौरसिया ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत का यह परिणाम है। वहीं कराटे एसोसिएशन ऑफ उन्नाव के कोच व जनरल सेक्रेटरी अंकित कुमार ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि जिले की बेटियां लगातार कराटे में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...