मेरठ, मई 11 -- सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने यूपी स्टेट एससीकेए कप कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में अमोघ और सकीना ने स्वर्ण पदक, ओम वर्मा और हंसिका ने रजत पदक, जबकि आराध्या और प्रान्वी ने कांस्य पदक जीते। प्रधानाचार्या नेहा आनंद ने सभी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के मार्गदर्शक दयानंद शर्मा, निदेशक एयर कमोडोर महेश शर्मा ने विद्यार्थियों को खेल और पढ़ाई में संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो में नोजगे स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन यह भी पढ़ें- साउथ एशिया कराटे प्रतियोगिता में आरती ने गोल्ड जीतकर लहराया परचम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...