अररिया, अगस्त 20 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता अररिया जिला कराटे एसोसिएशन से जुड़ी प्रतिभावान खिलाड़ी दिव्या राज ने कराटे में ब्लैक बेल्ट हासिल कर जिले का नाम रौशन किया है। दिव्या राज इससे पहले नेशनल स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी है। दिव्या राज ने एडवोकेट शमसाद अंसारी, बिहार स्टेट चीफ ऑफ कराटे एवं सचिव, अररिया जिला कराटे एसोसिएशन तथा टीएमएए-एसकेएआई भारत शाखा के संचालक हांसी टाइगर नसीम खान के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया। दिव्या की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और कराटे प्रशिक्षकों में खुशी है। सेंसेई राजिद खान, सेंसेई अदनान, सेंसेई मेराज, सेंसेई टाइगर फिरोज, सेंसेई जूही, सेंसेई काजल वर्मा, सेंसेई सत्यजीत, सेंसेई रामदेव लोहारा, सेंसेई अंकित कुमार, सेंसेई जूही कुमारी एवं नूर हसन सहित अन्य ने उन्हें ...