सहारनपुर, मार्च 2 -- देवबंद। मेरठ में आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट कराटे चैंपियनशिप में देवबंद एकेडमी के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक सहित चार पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। तीनो स्वर्ण पदक विजेताओं का चयन चयन कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया में नेशनल के लिए हुआ है। एकेडमी कोच बसंत उपाध्याय ने बताया कि निशु प्रजापति, तनु प्रजापति व अनिकेत कुमार ने अपनी कैटेगरी में स्वर्ण पदक और आयुष कुमार ने अपनी कैटेगरी में रजत पदक जीतकर क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि निशु प्रजापति, तनु प्रजापति व अनिकेत कुमार का चयन कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया में नेशनल के लिए हुआ है। नेशनल चैंपियनशिप 22 से 24 मार्च तक मध्य प्रदेश में होगी। विजयी खिलाडिय़ों को उत्तर प्रदेश के जनरल सेकेटरी अमित गुप्ता और मेरठ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्...