पीलीभीत, मार्च 12 -- पीलीभीत। बीसलपुर तहसील क्षेत्र के बबूरा गांव के संजीव कुशवाहा के बेटे जीनियस कुशवाहा ने अपने गांव के साथ ही जिले और मंडल का नाम रोशन किया है। जीनियस कुशवाहा कंपोजिट स्कूल मीरपुर हररायपुर में कक्षा चार का खिलाड़ी छात्र है। बेसिक शिक्षा विभाग की 36वीं राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थान अयोध्या में 9 मार्च से 11 मार्च के बीच कराई गई। खिलाड़ी जीनियस कुशवाहा ने पहले तो जिले में ही सबको पछाड़ते हुए गोल्ड जीता। फिर मंडलीय प्रतियोगिता शाहजहांपुर में कराई गई। वहां भी जीनियस कुशवाहा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अयोध्या पहुंचा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कराटे अपने बेहतरीन धुआंधार प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया। निर्ण...