गुड़गांव, जून 6 -- गुरुग्राम,साक्षी रावत। जिला जूडो एसोसिएशन गुरुग्राम की ओर से शनिवार को कराटे खिलाड़ियों की बेल्ट टेस्ट परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने येलो बेल्ट से लेकर ब्राउन बेल्ट तक की परीक्षा देकर अपनी तकनीकी दक्षता और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। परीक्षा में सफल रहने वाले खिलाड़ियों को अगली बेल्ट के लिए पात्र माना जाएगा। परीक्षा का परिणाम 12 जून को घोषित किया जाएगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि बेल्ट टेस्ट के माध्यम से खिलाड़ियों की तकनीक, अनुशासन, फिटनेस और खेल की बारीकियों का मूल्यांकन किया गया। बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ परीक्षा में भाग लिया। येलो बेल्ट परीक्षा देने वाले खिलाड़ी में कृतिका, युवांश, पारस, गौरव, हर्ष, आकाश्या, दर्शिक, अरुषि, ओज...