चंदौली, सितम्बर 22 -- चकिया। हिन्दुस्तान संवाद आगरा में बीते 20 सितंबर को आयोजित एलीट कराटे कप चैंपियनशिप में तहसील क्षेत्र के लालपुर गांव की बेटी कृतिका कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में करीब 600 बालक एवं बालिकाओं ने विभिन्न भार वर्गों में प्रतिभाग किया था। सीनियर वर्ग के 43 किलोग्राम भार वर्ग में कृतिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उसने अपनी सफलता का श्रेय पिता भानू प्रताप और माता आत्मा देवी के साथ ही कोच नीरज गुप्ता को दिया। कहा कि शिक्षा के साथ बेटियों को कराटे और मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण भी दिया जाना चाहिए। इससे बेटियां आत्मरक्षा के लिए स्वयं सक्षम बन सकती हैं। नियमित अभ्यास और कोच के सानिध्य में प्रशिक्षण लेते हुए वह इस मुकाम तक पहुंची हैं। उसकी इस उपलब्धि पर क्ष...