रांची, अप्रैल 29 -- रांची। राज्यस्तरीय कराटे सब-जूनियर प्रतियोगिता में डीएवी गांधीनगर के अन्वेश निराला, सोना लक्ष्मी और आदित्य माहिती ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वहीं, दूसरी कक्षा के रिद्धान को रजत पदक मिला। इसके अतिरिक्त, रांची जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्मय कुमार ने स्वर्ण और पीयूष कुमार सिंह ने रजत पदक जीता। प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने छात्रों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...