रिषिकेष, मार्च 1 -- एके फाइट क्लब की ओर से आयोजित कराटे बेल्ट परीक्षा में सफल 43 खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान रिहल शर्मा, माही वर्मा, आरुष ढाली और रमन वर्मा को ब्लैक बेल्ट प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। रविवार को विस्थापित कॉलोनी में एके फाइट क्लब द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ मौन परिषद के उपाध्यक्ष गिरीश डोभाल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल, विस्थापित सराय के ग्राम प्रधान मीना रतूड़ी, प्रधान जनप्रतिनिधि जगदम्बा प्रसाद रतूड़ी ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों द्वारा क्लब द्वारा आयोजित कराटे बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। क्लब के मुख्य प्रशिक्षक अजय कुमार ने बताया कि बीते दिनों कराटे बेल्ट परीक्षा करवाई गई थी। जिसमें अभिराज, आराध्या, गौर...