बोकारो, अक्टूबर 29 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मार्शल आर्ट्स प्रतिभा का दमदार परिचय दिया। एक्सरसाइज, पंचिंग, स्टैंस सहित 10 विभिन्न श्रेणियों में कुल 69 विद्यार्थी इसमें सफल रहे। प्रतिभागियों को उनकी दक्षता के आधार पर ऑरेंज, ग्रीन, ब्लू, पर्पल और ब्राउन बेल्ट प्रदान किए गए। प्राइमरी इकाई की कक्षा तीन से पांचवीं तक के उक्त सभी प्रतिभागियों को बेल्ट के अलावा टेंशिनकान शोतोकान रियू कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी आधिकारिक ग्रेडिंग प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। यह फेडरेशन टेंशिनकान कराटे फेडरेशन ऑफ जापान से मान्यता प्राप्त है और कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (केएआई) से स्वीकृत है। इसी कड़ी में उक्त बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट का आयोजन किया गया था, जिसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.