कराटे प्रतियोगिता में नैनीताल ने हासिल किए 52 पदक
हल्द्वानी, मई 12 -- हल्द्वानी। देहरादून के आमवाला स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन में बीते 7 से 10 मई तक आयोजित तीसरी राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में नैनीताल जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले के खिलाड़ियों ने 52 पदक झटके, जिसमें 19 स्वर्ण, 19 रजत और 14 कांस्य पदक शामिल हैं। टीम कोच वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता के सीनियर, जूनियर, कैडेट और सब-जूनियर सहित अन्य सभी आयु वर्गों में नैनीताल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया। चैंपियनशिप जीतकर हल्द्वानी लौटने पर कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह किरौला, महासचिव राजेंद्र, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट, नीरजा वोहरा ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- शिवालिक एकेडमी के खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण समेत 15 पदक जीते
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.