रुद्रपुर, अप्रैल 28 -- असद जावेद, खटीमा। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी, छिनकी फार्म के खिलाड़ियों ने 24 अप्रैल को लोहाघाट के युवा भवन में आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक जीते। विद्यालय के छात्र कल्पित थ्वाल, प्रिंस बोरा, दीया मिश्रा और रीना कथायत ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए। सभी विजेता खिलाड़ियों का चयन 8 मई को देहरादून में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए भी किया गया है। विजेता छात्र-छात्राओं को जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरेंद्र चंद्र भट्ट, डायरेक्टर प्रेमा भट्ट, प्रधानाचार्य चंद्रकांत पनेरू, एकेडमिक डायरेक्टर विक्टर आईवन, प्रशासनिक अधिकारी मनीष चंद सहित हरीश भट्ट, सुरेश ओल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.