जौनपुर, अप्रैल 19 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जिला कराटे एसोसिएशन वाराणसी की तरफ से आयोजित और खिलाड़ियन एंबेंसी की मेजबानी में हुई जिला कराटे चैंपियनशिप में जौनपुर के धर्मापुर ब्लाक के राजेपुर प्रथम गांव की होनहार खिलाड़ी शैलजा सिंह ने रजत पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सेंट केसी मेमोरियल इंग्लिश स्कूल नेवादा गौराकलां में आयोजित इस प्रतियोगिता में सब जूनियर, कैडेट और जूनियर वर्ग के अनेक खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। शैलजा सिंह पुत्री बुलट सिंह ने अपनी श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। इस शानदार उपलब्धि के साथ ही शैलजा का चयन आगामी राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है। यह भी पढ़ें- शारीरिक और मानसिक विकास का संपूर्ण साधन है खेल: डीपीओ इस सफलता पर उनके कोच अखिलेश रावत, द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.