गाज़ियाबाद, सितम्बर 8 -- गाजियाबाद, वंदना। गौतमबुद्ध नगर स्थित सेठ आनंद राम जयपुरिया ग्रुप स्कूल में वॉरियर्स गोल्डन कप कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप में हिंडन कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण और एक खिलाड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया। हिंडन कराटे अकादमी के कोच सचिन त्यागी और कोच आदेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयुवर्गों में खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें सब-जूनियर वर्ग में कार्तिकेय शर्मा, रुद्राक्ष तोमर और सार्थक यादव ने प्रतिद्वंद्वियों को 0-6 के अंतर से हराया और स्वर्ण पदक हासिल किया। तीनों खिलाड़ियों को नगद इनाम देकर सम्मानित किया गया। वहीं जूनियर वर्ग में वंश शर्मा ने ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खि...