पलामू, जुलाई 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिध। कोलकाता हावड़ा) में आयोजित चौथी एपीजे अब्दुल कलाम इंटर स्कूल एवं नेशनल कराटे चैंपियनशिप में संत मरियम विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम गौरवाविंत किया है। प्रतियोगिता में स्कूल के पांच बाल कराटेकारों ने शानदान प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य ट्रॉफी अपने नाम किया। प्रतियोगिता में रौनक कुमार एवं दिव्यांशु कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण ट्रॉफी हासिल किया। वहीं शिवम कुमार एवं अनुराग कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल कर रजत ट्रॉफी अपने नाम की। अनिकेत कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य ट्रॉफी जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। यह चैंपियनशिप शितो-रियु कराटे डू फेडरेशन के तत्वावधान में श्री अग्रसेन सेवा समिति स्पोर्ट्स हॉल, हावड़ा (कोलकत्ता) में आयोजित की ...