चाईबासा, सितम्बर 16 -- चाईबासा । जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में एक दिवसीय जूनियर कलर बेल्ट की कराटे ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 170 कराटेकारों ने भाग लिया। कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में मुख्य रूप से किहोन, काता, कुमीते एवं शारीरिक परीक्षा के साथ मौखिक परीक्षा भी ली गई। बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा को जेके एआई झारखंड के मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं परीक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह के द्वारा संचालित की गई। परीक्षा को सफल बनाने में सेंपाई रवि मछुआ एवं सेंपाई अंशु विश्वकर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रेडिंग परीक्षा में संत जेवियर कल्याण केंद्र चाईबासा, संत जेवियर बालक विद्यालय चाईबासा, राजेश्वरी एनक्लेव कराटे केंद्र चाईबासा, संत जेवियर इंग्लिश स्कूल चाईबासा, डीएवी स्कूल चाईबासा, संत विवेका स्कूल चा...