नोएडा, मई 3 -- नोएडा। जिला ओलंपिक खेल में रविवार को खिलाड़ियों ने कराटे में 31 पदक अपने नाम किए। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में सभी मुकाबले खेले गए। मंगलवार तक प्रतियोगिता खेली जाएगी। प्रतियोगिता में प्रियांशु पांडेय, आरजू गुप्ता, प्रिया, सौम्या, समुरिता वाजपेयी, तेजस्वी राय, जतिन शुक्ला, जान्हवी शुक्ला, ख्याति, लावण्या, आरव मौर्य, दर्शिल अक्षत, सेजल शर्मा, उत्कर्ष, शिवोनी, ऐश्वर्या, चिराग, कार्तिक, वाणी, मनन, युवांश, कियांश, पार्थ, चित्रांशी, आरोही सोनी, आरोही चंदोला, श्रीहन, ईशित, देवाज्ञ और इरफान ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। कराटे के अलावा, स्केटिंग और बॉक्सिंग की भी प्रतियोगिता आयोजित की गई। सोमवार को टेनिस के मुकाबले खेले जाएंगे। विजेताओं को ओलंपिक संघ के महासचिव प्रमोद कुमार ने पुरस्कृत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.