रांची, जून 24 -- रांची। हरमू रोड स्थित जेन कराटे ट्रेनिंग सेंटर में बुधवार को शोतोकान कराटे-डो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा बेल्ट ग्रेडेशन परीक्षा के सफल खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र दिए गए। मुख्य प्रशिक्षक हंसी मानस सिन्हा ने इन्हें वितरित किया। इससे पूर्व उन्होंने कराटेकारों को आत्मरक्षा की तकनीकें सिखाईं और अनुशासन, आत्मविश्वास व शारीरिक दक्षता का महत्व बताया। इस मौके पर कोच नंद किशोर महतो और राहुल कुमार उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...