वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी। जिला कराटे संघ के आठ ऑफिशियल ने कराटे के काता एवं कुमिते वर्ग की राष्ट्रीय रेफरी एवं जज परीक्षा उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। सफल अभ्यर्थियों में गोलू सोनकर, सौरभ केशरी, दिलीप चौरसिया, वैदिक सिंह, शशांक पाठक, प्रियांशु गिरी, मनीष बिंद एवं संतोष सोनकर शामिल हैं। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश कराटे एसोसिएशन के महासचिव जसपाल सिंह के निर्देशन में आयोजित थी। परीक्षा के मुख्य परीक्षक एवं वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के जज कुमार विजय ने सफल अभ्यर्थियों को लखनऊ में प्रमाण-पत्र एवं बैज प्रदान किया। इस अवसर पर जिला कराटे संघ के महासचिव दिलीप कुमार सैनी उपस्थित रहे। संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने सभी को बधाई दी। यह भी पढ़ें- अभिषेक ने पास की कराटे रेफरी परीक्षा यह भी पढ़ें- कराटे ग्रेडिंग परीक्षा में जिले के कराटेकार हुए शामि...