चक्रधरपुर, मार्च 15 -- ​बंदगांव। कराईकेला पंचायत सचिवालय परिसर में आज मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत लाभुकों के बीच 4 यूनिट बकरी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य रूप से मुखिया गीता बानरा, पंचायत समिति सदस्य तीरथ जामुदा एवं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी अनिल कुमार लुगुन ने किया। विदित हो कि इस योजना के तहत ग्रामीणों को 75% से 90% तक के भारी अनुदान पर बकरियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। एक यूनिट में 10 बकरियां दी जाती हैं, जिसकी कुल लागत 50,000 रुपये है। लाभुकों द्वारा अपनी निर्धारित अंश राशि (25%) जमा करने के पश्चात उन्हें यह यूनिट प्रदान की गई। इस अवसर पर कराइकेला, बाउरीसाईं और कलिकाबेड़ा के लाभुकों के साथ मुख्य रूप से कोलाय केराई, साधुचरण बोदरा, अखिलेश महतो सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...